साल के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी पहली बार 14 हजार के स्तर के पार पहुंचा। इससे पहले 24 नवंबर को इंडेक्स ने 13,055 के स्तर को पार किया था। निफ्टी मार्च के निचले स्तर से अब 84% ऊपर कारोबार कर रहा है। बता दें कि निफ्टी 23 मार्च को 13% फिसलकर 7,610 के स्तर पर बंद हुआ था।
भारी विदेशी निवेश के चलते बाजार लगातार नए स्तरों को छू रहा है। निफ्टी इंडेक्स एक अक्टूबर से अबतक 22% तक ऊपर आ चुका है। इंडेक्स फिलहाल 13.40 अंक ऊपर 13,995.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसमें HDFC का शेयर 2.02% ऊपर 2,568.90 पर कारोबार कर रहा है। मारुति और ICICI बैंक के शेयरों में भी 1-1% की बढ़त है।
सीमेंट और IT शेयरों में गिरावट
दूसरी ओर सीमेंट सेक्टर के प्रमुख शेयर श्री सीमेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इनके शेयरों में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है। इसी तरह TCS और टेक महिंद्रा के शेयर भी 1-1% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा आज निफ्टी ऑटो इंडेक्स लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में मदरसन सूमी का शेयर 2.55% ऊपर 164.65 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स भी रिकॉर्ड हाई पर
दूसरी ओर BSE सेंसेक्स भी 58.19 अंक ऊपर 47,804.41 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि इंडेक्स ने इंट्राडे में 47,865.56 के उच्चतम स्तर को भी छुआ। यह इंडेक्स का ऑलटाइम हाई लेवल है। इंडेक्स में इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, HDFC बैंक और रिलायंस के शेयर बढ़त को लीड कर रहे हैं। BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 188.12 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।
एक्सचेंज पर 2,977 कंपनियों के शेयरों में ट्रेड हो रहा है, जिसमें से 1,702 शेयर बढ़त और 1,106 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसमें 249 कंपनियों के शेयर एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचे। दूसरी ओर 388 कपंनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा।
बाजार के प्रमुख शेयरों का सालभर में रिटर्न
कंपनी | मौजूदा भाव | रिटर्न (%) |
रिलायंस | 2,000 | 32.09 |
TCS | 2886.15 | 33.54 |
HDFC बैंक | 1433.15 | 12.69 |
हिंदुस्तान यूनिलीवर | 2402 | 24.89 |
इंफोसिस | 1243.65 | 69.96 |
HDFC | 2554 | 5.82 |
कोटक बैंक | 2008.95 | 19.26 |
बजाज फाइनेंस | 5319.25 | 25.60 |
भारती एयरटेल | 513.15 | 12.58 |
एशियन पेंट्स | 2736.20 | 53.13 |
एशियाई बाजारों में भी खरीदारी
एशियाई बाजारों में हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 121 अंकों (0.45%) की बढ़त के साथ 27,269 पर बंद हुआ है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 58 अंक ऊपर 3,473 पर बंद हुआ है। वहीं, जापान का निक्केई इंडेक्स 123 अंक (0.45%) नीचे 27,444 पर बंद हुआ है।
लगातार 6वें दिनों से बाजार में तेजी जारी
कल बाजार लगातार 6वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था। इसमें सेंसेक्स 133.14 अंक ऊपर 47,746.22 पर बंद हुआ था। क्लोजिंग के लिहाज से इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है। इंडेक्स की बढ़त को बजाज, HDFC, HCL टेक और रिलायंस के शेयरों ने लीड किया था। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 47,613.08 के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी ओर निफ्टी 49.35 अंकों की बढ़त के साथ 13,981.95 पर बंद हुआ था। चौतरफा खरीदारी के चलते इंट्राडे में इंडेक्स ने दिन के उच्चतम स्तर 13,997 को छुआ था। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 4.42% ऊपर 5,374 रुपए के भाव पर बंद हुआ था। इसके अलावा श्री सीमेंट का शेयर भी 2.98% ऊपर 24,549.85 रुपए के लेवल पर बंद हुआ था।
यूरोप के बाजारों में जमकर हुई खरीदारी
कल यूरोप के बाजारों में खासकर ब्रिटेन में निवेशकों ने जमकर शेयर बेचे। FTSE इंडेक्स 46 अंक (0.71%) की गिरावट के साथ 6,555 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 12 अंक (0.22%) नीचे 5,599 पर बंद हुआ था। इसके अलावा जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 42 अंकों (0.31%) की गिरावट के साथ 13,718 के स्तर पर बंद हुआ था।
अमेरिकी बाजारों में बढ़त
बुधवार को साल के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस इंडेक्स 0.24% की गिरावट के साथ 73 अंक ऊपर 30,409 पर बंद हुआ था। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स 5 अंक ऊपर 3,732 पर बंद हुआ था। इसके अलावा नैस्डैक इंडेक्स भी 19 अंकों की बढ़त के साथ 12,870 पर बंद हुआ था।

01:10 PM BSE में सन फार्मा एडवांस रिसर्च कंपनी (SPARC)का शेयर 8.34% ऊपर 196.75 पर कारोबार कर रहा है। जून के बाद एक दिन में शेयर में इतनी बड़ी बढ़त दर्ज की जा रही है। इसके अलावा फरवरी के बाद यह शेयर का हाइएस्ट लेवल है।

12:01 PM सेंसेक्स 8.20 अंक ऊपर 47,754.42 पर और निफ्टी 2.95 अंक नीचे 13,979 पर कारोबार कर रहा है।
11:53 AM BSE में भेल का शेयर 1.69% ऊपर 36 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। कंपनी को 32 अरब रुपए का हाइड्रो प्रोजेक्ट मिला है।

10:53 AM BSE सेंसेक्स 93.68 अंक ऊपर 47,839.90 पर और निफ्टी 17.85 अंक ऊपर 13,999.80 पर कारोबार कर रहा है।
- बोतलबंद पानी बेचने वाले चीन के झोंग शानशान ने मुकेश अंबानी को पछाड़ा, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने
10:21 AM BSE सेंसेक्स 55.16 अंक ऊपर 47,801.38 पर और निफ्टी 12.30 अंक ऊपर 13,994.25 पर कारोबार कर रहा है।
10:06 AM BSE में रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर 0.34% की तेजी के साथ 2,002 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। कंपनी ब्रिटिश पेट्रोलियम (BP) के साथ मिलकर रिलायंस BP मोबिलिटी लिमिटेड 2021 से फ्यूल ऑन डिमांड सेवा शुरू करने की योजना बना रही है।

09:54 AM कोरोना वैक्सीन के लेकर लगातार आ रही पॉजिटिव अपडेट के चलते फार्मा सेक्टर में तेजी है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.16% ऊपर 12,972 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में ओरबिन्दो फार्मा का शेयर 3.19% ऊपर कारबार कर रहा है।

09:39 AM BSE में तेजस नेटवर्क का शेयर 3.86% ऊपर 136 रुपए के प्राइस पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी को 1.3 करोड़ डॉलर का एक इंटरनेशनल ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र का है।

09:32 AM BSE में अदाणी ग्रीन का शेयर 3.14% ऊपर 1,084 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। कंपनी गुजरात के अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी अदाणी सोलर एनर्जी कच्छ टू प्राइवेट लिमिटेड ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम इंडिया (GUVNL) के साथ अपने 25 साल के पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) की निर्धारित कमर्शियल ऑपरेशन तिथि (COD) से पहले गुजरात के खरसरा में 100 मेगावाट का सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट शुरू किया। इस शुरुआत के साथ, अदाणी ग्रीन एनर्जी की कुल ऑपरेशनल रिन्युएबल क्षमता मार्च 2016 से 55% CAGR दर्शाते हुए 2,950 मेगावाट हो गई है।

09:30 AM सेंसेक्स 13.67 अंक ऊपर 47,759.89 पर और निफ्टी 3.85 अंक ऊपर 13,985.80 पर कारोबार कर रहा है।
09:25 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 15 कंपनियों के शेयर गिरावट और 15 के शेयरों में तेजी है। सरकारी कंपनी ONGC का शेयर 2.14% ऊपर 95.25 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है, जबकि स्टेट बैंक, टीसीएस, नेस्ले इंडिया के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

09:15 AM BSE सेंसेक्स 7 अंक ऊपर 47,753.11 पर और निफ्टी 11 अंक नीचे 13,970 पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें