IPL के 13वें सीजन का 51वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दुबई में खेला जा रहा है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने मुंबई को 111 रन का टारगेट दिया। जवाब में मुंबई के ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। किशन ने आईपीएल में अपनी छठवीं फिफ्टी लगाई। क्विंटन डिकॉक 26 रन बनाकर आउट हुए। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…
मुंबई की अच्छी शुरुआत
मुंबई के ओपनर क्विंटन डिकॉक और ईशान किशन ने संभलकर खेलते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों ने पावर-प्ले में 38 रन बनाए। इसके बाद ईशान किशन ने आक्रामक शॉट लगाते हुए रनरेट को बढ़ाया। दोनों के बीच 68 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। डिकॉक (26) को आउट कर एनरिच नोर्तजे ने इस साझेदारी को तोड़ा।
मुंबई की पारी के हाइलाइट्स
ओवर | रन बने | बैट्समैन | बॉलर |
0-5 | 27/0 | डिकॉक : 15 रन | — |
6-10 | 41/0 | किशन : 29 रन | — |
दुबई में सीजन का सबसे छोटा टारगेट
इससे पहले दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। यह दुबई में सीजन का सबसे छोटा टारगेट है। इससे पहले यहां किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 127 रन का टारगेट दिया था। वहीं, मुंबई के जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट को 3-3 विकेट मिले। राहुल चाहर और नाथन कूल्टर-नाइल को 1-1 विकेट मिला
दोनों ओपनर सस्ते में आउट
दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर शिखर धवन लगातार दूसरे मैच में अपना खाता नहीं खोल सके और मैच के पहले ओवर की तीसरी बॉल पर आउट हुए। इसके बाद पृथ्वी शॉ भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 10 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ओपनर्स को ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया।
श्रेयस-ऋषभ बड़ा स्कोर नहीं बना सके
दोनों ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 35 रन की पार्टनरशिप की। दोनों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन उसे वह बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। अय्यर 25 रन बनाकर राहुल चाहर की बॉल पर आउट हुए। इसके बाद पंत (21) को जसप्रीत बुमराह ने चलता किया।
दिल्ली की पारी के हाइलाइट्स
ओवर | रन बने | बैट्समैन | बॉलर |
0-5 | 19/2 | पृथ्वी : 10 रन | बोल्ट : 2 विकेट |
6-10 | 30/0 | श्रेयस : 18 रन | — |
11-15 | 29/4 | हेटमायर: 11 रन | बुमराह : 3 विकेट |
16-20 | 32/3 | अश्विन : 12 रन | बोल्ट : 1 विकेट |
रोहित अब भी फिट नहीं
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चोटिल हुए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अब भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में कीरोन पोलार्ड ने लगातार चौथे मैच में टीम की कप्तानी संभाली। रोहित की गैर-मौजूदगी में सौरभ तिवारी को प्लेइंग इलेवन को शामिल किया गया।
मुंबई में 2 और दिल्ली में 3 बदलाव
मुंबई में 2 बदलाव किए गए। हार्दिक पंड्या को आराम दिया गया। उनकी जगह जयंत यादव को टीम में शामिल किया गया। इसके अलावा जेम्स पैटिंसन की जगह नाथन कूल्टर-नाइल को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई। वहीं, दिल्ली में 3 बदलाव किए गए। अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल और तुषार देशपांडे को टीम में जगह नहीं दी गई। उनकी जगह प्रवीण दूबे, पृथ्वी शॉ और हर्षल पटेल को टीम में जगह दी गई।
दोनों टीमों के विदेशी खिलाड़ी
मुंबई में कप्तान कीरोन पोलार्ड के अलावा क्विंटन डिकॉक, नाथन कूल्टर-नाइल और ट्रेंट बोल्ट प्लेइंग इलेवन में हैं। वहीं, दिल्ली में शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्तजे विदेशी खिलाड़ी हैं।
#MumbaiIndians win the toss and they will bowl first against #DelhiCapitals.#Dream11IPL pic.twitter.com/xLpuPedUUa
— IndianPremierLeague (@IPL) October 31, 2020
दोनों टीमें
मुंबई: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), नाथन कूल्टर-नाइल, राहुल चाहर, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
दिल्ली: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, प्रवीण दूबे और एनरिच नोर्तजे।
पॉइंट्स टेबल में मुंबई टॉप पर, दिल्ली नंबर-3 पर
पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो मुंबई टॉप पर है। उसने सीजन में 12 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 8 जीते और 4 हारे हैं। वहीं, दिल्ली ने सीजन में अब तक 12 में से 7 जीते और 4 हारे हैं और 14 पॉइंट्स के साथ वह तीसरे स्थान पर है।
पिछली भिड़ंत में मुंबई ने दिल्ली को हराया था
सीजन में पिछली बार जब मुंबई और दिल्ली का आमना-सामना हुआ था, तब मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया था। अबु धाबी में सीजन के 27वें मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 162 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने 5 विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया था।
दिल्ली-मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी
दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, मुंबई में क्रुणाल पंड्या 8.80 करोड़ और नाथन कूल्टर-नाइल 8 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।
मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता
आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें