आईपीएल के 13वें सीजन का 45वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अबु धाबी में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। लगातार दूसरे मैच में अनफिट रोहित शर्मा की जगह कीरोन पोलार्ड मुंबई की कप्तानी कर रहे। टीम के ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…
मुंबई के ओपनर क्विंटन डिकॉक 4 बॉल पर 6 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
मुंबई की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव
टीम में एक बदलाव किया गया। नाथन कुल्टर-नाइल की जगह जेम्स पैटिंसन को मौका मिला। वहीं, राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया। राजस्थान के लिए यह मैच करो या मरो का मुकाबला है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उस हर हाल में यह मैच जीतना होगा। वहीं, मुंबई इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।
दोनों टीम में विदेशी खिलाड़ी
मुंबई की प्लेइंग इलेवन में क्विंटन डिकॉक, कीरोन पोलार्ड, जेम्स पैटिंसन और ट्रेंट बोल्ट जैसे विदेशी प्लेयर हैं। राजस्थान टीम में कप्तान स्टीव स्मिथ समेत बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
Captain Pollard wins the toss and #MumbaiIndians will bat first against #RR #Dream11IPL pic.twitter.com/hH033wUaio
— IndianPremierLeague (@IPL) October 25, 2020
दोनों टीमें:
राजस्थान: बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत और कार्तिक त्यागी।
मुंबई: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ईशान किशन, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
मुंबई ने राजस्थान को शिकस्त दी थी
दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। पिछले मुकाबले में मुंबई ने राजस्थान को अबु धाबी में ही 57 रन से हराया था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 193 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान 136 रन पर ऑल आउट हो गई थी।
मुंबई पहले और राजस्थान 7वें स्थान पर
मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 14 पॉइंट्स के साथ नंबर एक पर है। उसने सीजन में 10 में से 7 मैच जीते और 3 हारे हैं। वहीं, राजस्थान 8 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर है। उसने 11 में से सिर्फ 4 मैच जीते और 7 हारे हैं।
राजस्थान-मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी
राजस्थान में कप्तान स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स 12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता
आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, राजस्थान ने आईपीएल का पहला सीजन अपने नाम किया था।
मुंबई का सक्सेस रेट राजस्थान से ज्यादा
लीग में मुंबई का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा है। मुंबई ने आईपीएल में 197 मैच खेले हैं। इसमें उसने 116 मैच जीते और 81 हारे हैं, यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 58.88% है। वहीं, लीग में राजस्थान का सक्सेस रेट 50.32% है। राजस्थान ने अब तक कुल 158 मैच खेले हैं। इनमें से उसने 79 जीते और 77 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें